सीतामढ़ी, अक्टूबर 13 -- Sitamarhi News: बालिकाओं को शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक बैरगनिया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सेंटर डायरेक्ट संस्था की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय, नंदवारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक समानता, शिक्षा, किशोरियों के सशक्तीकरण और बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई।

सरकारी योजनाओं और समान अवसरों की जानकारी कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार की ओर से बालिकाओं के जन्म से लेकर मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक तक की शिक्षा के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और आर्थिक सहायता के बारे में बताया गया। छात्राओं को शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में समान अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बालक-बालिकाओं के बीच भेदभाव समाप्त करने और समाज में ल...