सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: मनोज कर्ण चोरौत। चोरौत प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई हल्की बारिश ने किसानों के चेहरे पर उम्मीद की नई किरण जगा दी है। लंबे समय से बारिश के अभाव में सूखे पड़े खेतों को नमी मिलने के बाद किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, लोगों को भी उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है।

किसानों की बातें किसानों का कहना है कि यह बारिश भले ही पर्याप्त नहीं रही हो, लेकिन सूखी धरती को नमी मिलने से खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आई है। हालांकि प्रखंड के कई हिस्सों में अब भी पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में तैयार धान के बिचड़े पीले पड़ने लगे हैं, जिससे किसानों की चिंता बनी हुई है। बेहटा गांव के किसान रमेश चौधरी और राजेश चौधरी, बलसा के सुरेश्वर मंडल व राजीव मंडल, अम...