Sitamarhi News: बारिश ने फिर बिगाड़ी सूरत, बाजार से पूजा पंडाल तक जलजमाव
सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। देर रात हुई झमाझम बारिश ने शहर में जलजमाव की समस्या फिर गंभीर कर दी है। कोट बाजार,सदर अस्पताल ,गौशाला चौक, आदर्श नगर, प्रताप नगर और रिंग बांध के निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगहों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा है। शहर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक मंडियों में जलजमाव से नारकीय स्थिति बन गई है। जल जमाव के कारण सदर अस्पताल में आने वाले मरीज एवं परिजनों को काफी परेशानी उठाना पड़ा। जल जमाव के बीच स्ट्रेचर पर लादकर मरीज को ले जाते देखे गए। दुर्गा पूजा की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे लोगों को कीचड़ और पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, पूजा स्थलों और पंडालों के आसपास पानी जमा होने से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ने की आशंका है। नगर निगम की ओर से जिन इलाको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.