Sitamarhi News: बारिश के लिए सहस्त्र चंडी पाठ महायज्ञ
सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले के बेलसंड प्रखंड के परतापुर गांव स्थित महारानी स्थान में क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-समृद्धि एवं किसानों की खुशहाली की कामना को लेकर लखाबड़ी पूजा एवं सहस्त्र चंडी पाठ महायज्ञ का आयोजन किया गया। लगातार पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेती-किसानी प्रभावित होने लगी है। ऐसे में ग्रामीणों ने धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से भगवान से अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।
महादेव के मंत्रों से गूंजा महारानी स्थान महायज्ञ के दौरान यजमान बेचन झा तथा पुरोहित पंडित रणधीर झा के नेतृत्व में मनोज झा, राजीव झा, अजीत झा, कैलाश झा, नंदन झा, राधे झा, राघव झा, कन्हैया झा, गणेश झा, किशन झा, सुभाष झा एवं घनश्याम झा सहित अन्य विद्वानों ने एक लाख महादेव मंत्रों का उच्चारण करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.