Sitamarhi News: बारात में जाने की तैयारी बनी मौत का सफर, अज्ञात वाहन की ठोकर से दसवीं के छात्र की मौत
सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: विनोद कुमार सोनबरसा। थाना क्षेत्र के फरछहिया गांव में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने बारात की खुशियों को मातम में बदल दिया। अररिया जाने वाली बारात में शामिल होने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र परछहियां निवासी रेहान आलम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
दुर्घटना का वर्णन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फरछहिया गांव के तीन युवक सड़क किनारे खड़े होकर बारात जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सोनबरसा की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अनियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.