सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- Sitamarhi News: मेजरगंज। सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशांत कुमार तथा मेजरगंज थाना के एसआई विजय सिंह और राहुल कुमार ने मंगलवार को बाबा सुकेश्वर धाम मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन निकासी मार्ग का जायजा लिया। निरीक्षण में कई महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे पाए गए। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने अथवा भीड़ की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी नहीं थी। साफ-स...