Sitamarhi News: बाजपट्टी विधायक का निजी नंबर सोशल मीडिया पर डाला, केस दर्ज
सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: डुमरा। बाजपट्टी विधायक रामेश्वर महतो का निजी मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने और लोगों को उनके खिलाफ भड़काने के आरोप में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधायक की शिकायत पर विजय कमल नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विधायक ने साइबर थाना, डुमरा में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति ने अपनी आईडी से उनका निजी मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया। साथ ही, पोस्ट के माध्यम से लोगों को उनके खिलाफ भड़काने और भ्रमित करने का प्रयास किया गया। विधायक ने संबंधित फेसबुक आईडी को ब्लॉक करने और आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस संबंधित आईडी और पोस्ट की पड़ताल कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.