Sitamarhi News: बाजपट्टी में चोरों ने बंद घर से 45 लाख रुपये के जेवरात उड़ाए
सीतामढ़ी, अक्टूबर 24 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि गृहस्वामी दिल्ली में रहकर भी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी कर रहे थे। 21 अक्टूबर की रात करीब दो घंटे तक कैमरों की मॉनिटरिंग करने के बाद जब सब कुछ सामान्य दिखा तो वे सो गए। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अगले दिन सुबह सीसीटीवी का डिवाइस बंद मिला। 23 अक्टूबर की देर शाम घर लौटने पर चोरी का पता चला। मामले में गृहस्वामी उमा शंकर प्रसाद ने शनिवार को बाजपट्टी थाने में एफआईआर कराई है।
दिल्ली से हो रही थी घर की निगरानी पीड़ित के मुताबिक, वह अपनी पत्नी के साथ पुत्र उत्सव कुमार से मिलने दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.