सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: अंजनी सिंह बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शनिवार को करंट के संपर्क में आकर एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रसलपुर निवासी राजेंद्र राय के पुत्र गणेश राय उर्फ छोटे राय (63 वर्ष) केरूप में की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक करीब दोपहर बाद तीन बजे मृतक गणेश राय खेत को पटाने के लिए सरेह में गया था। इसी क्रम में वह जमीन पर टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। हल्ला होने पर एकत्रित लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले आया। लेकिन चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिजली तार के संपर्क में आने से उनके बायें और पैर बुरी तरह झुलस गया था। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। वही...