Sitamarhi News: बाजपट्टी के 10 घरों में भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति गायब
सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के बबुरवन गांव के बीन टोली के वार्ड 11 में शुक्रवार की रात करीब दस घरों में चोरों ने भीषण चोरी की वारदाता को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित राम एकबाल महतो के अनुसार चोरों ने उनके चार कमरे के ताले को तोड़कर 160 भर चांदी और पांच भर सोना के जेवर चोरी कर लिए। वहीं घर के पीछे स्थित बांसवाड़ी में पेटियों को तोड़कर सामान को इधर-उधर फैला दिया। चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया था। चोरी किए गए जेवर उनके तीन बहु की है।
कई घरों से नकदी और आभूषण गायब इसी प्रकार अशोक मुखिया के घर के पीछे के फाटक को काटकर पेटी में रखे नकद 45 सौ रुपए और श्याम महतो के घर में रखे पेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.