सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले से गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि जिले की सभी प्रमुख नदियां फिलहाल खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इससे जिले में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। जलस्तर पर विभागीय अधिकारियों की लगातार नजर बनी हुई है। बागमती नदी का जलस्तर कटौझा, चंदौली, ढेंग, सोनाखान और डूबाधार में खतरे के निशान से नीचे दर्ज किया गया है। इसी तरह अधवारा समूह की झीम, अधवारा और लालबकेया नदियों का जलस्तर भी सभी प्रमुख स्थानों पर खतरे के निशान से नीचे है। नदियों के जलस्तर में होने वाले बदलाव को देखते हुए तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान पारतटबंधों की निगरानी बागमती परियोजना के अभियंता और कर्मचारी तटबंधों पर लगातार निगरानी कर रहे ह...