सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- Sitamarhi News: डुमरी कटसरी। बागमती नदी की पुरानी धारा में नहाने गई 10 वर्षीय बालिका शीलमती कुमारी डूब गई। काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल सका। घटना रविवार की दोपहर की है। वह महम्मदपुर कटसरी पंचायत के झीटकाहीं गांव निवासी नवलेश मांझी की बेटी है। वह अपनी सहेलियों के साथ घर के समीप बागमती में स्नान करने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई। बच्चों द्वारा शोर किये जाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तबतक वह लपाता हो चुकी। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ अरूण कुमार सिंह, सीओ मोना कुमारी एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने वहां पहुंच कर लोगो की मदद से डुबी बच्ची की खोजबीन शुरू कराई। कुछ घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में उसकी की तलाश शुरू की लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...