Sitamarhi News: बागमती का दबाव कम करने को खोला स्लूइस गेट,खेतों में फैला पानी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के जमला-परसा गांव के समीप बागमती नदी के बाएं तटबंध पर नदी के पानी का दबाव कम करने के लिए स्लूईस गेट का फाटक खोल दिया गया है। इससे बड़हरवा एवं मनियारी पंचायत के निचले इलाकों में बागमती नदी का पानी फैल गया है। खेतों में पानी जमा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा तटबंध पर पानी का दबाव कम करने के उद्देश्य से सुलिस गेट खोला गया है। इसके बाद जमला, परसा, पकड़ी, बड़हरवा पुनर्वास, मनियारी, ढेंग और बसंत खुर्द गांवों के सरेह के निचले हिस्सों में पानी फैल गया है। इससे खेतों में लगी धान और ईंख की फसल प्रभावित हो रही है।
फसलों पर जलभराव का असर किसानों का कहना है कि तटबंध पर पानी का दबाव कम करने के लिए स्लुईस गेट खोला गया, लेकिन पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.