Sitamarhi News: बाइक गैरेज में आग से हजारों की संपत्ति जली
सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- Sitamarhi News: पुपरी। नगर के झझिहट चौक स्थित एक बाइक गैरेज में बुधवार रात आग बिजली के शॉट सर्किट से लगने के कारण नकदी समेत लाखों की संपति जल गयी। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 24 झझिहट मिस्त्री पट्टी निबासी सरोज शर्मा घटना की रात बाइक गैरेज की दुकान बंद कर घर चले गए। करीब 8 बजे उनके टिन का एस्बेस्टस निर्मित दुकान से आग की लपटें व धुंआ देख भीड़ व अफरातफरी मच गयी। सूचना परद अग्निशामक वाहन ने आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना में गैरेज में रखा तीन बाइक, साइकिल, मोटर, आलमारी, हवा भरने की मशीन, स्पेयर पार्ट्स, जेनरेटर, सर्विसिंग से जुड़ी मशीनें और पांच हजार रुपये नकद जल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.