सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: सुरसंड। नैहर से बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। घटना थाना क्षेत्र के अमाना गांव के वार्ड संख्या नौ की है। मामले में पीड़िता सीमा देवी ने पति समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, सीमा की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व कतींद्र पासवान से हुई थी। दंपती को तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दूसरी लड़की से बातचीत करता था और दूसरी शादी करने की धमकी देता था। इसको लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी। बाद में पति उस पर नैहर से बाइक मांगकर लाने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि एक नवंबर को बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास-ससुर और दोनों देवरों ने उसके साथ गा...