Sitamarhi News: बाइक की ठोकर से दो जख्मी, एक रेफर
सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी सुरसंड व मधुबनी स्टेट हाइवे पर बाइक के ठोकर से दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने जख्मी मधुबनी गांव के पलटू राय के पुत्र भुना राय 60 वर्ष व झझिहट के कुशे मंडल के पुत्र विजय मंडल 35 वर्ष को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी लोगों का समुचित उपचार की गई है। बाद में चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जख्मी भुना राय को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर व विजय मंडल को सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है।जख्मी भुना राय ने बताया कि वह स्थानीय चौक से घर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार कर जख्मी कर दिया है। हालांकि इस घटना में बाइक सवार भी जख्मी हो हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.