Sitamarhi News: बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बांधा 'प्यार'
सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में सावन पूर्णिमा के अवसर पर रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही नगर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों और युवाओं में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु, सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान बहनों ने विधि-विधान के साथ भाइयों की आरती उतारी, माथे पर चंदन का तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी आजीवन रक्षा एवं सम्मान का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ संपन्न रक्षाबंधन के अवसर पर दूर-दराज में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.