Sitamarhi News: बनौल व भाऊर में कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को बोखड़ा प्रखंड के खड़का बसंत, बनौल और भाऊर गांव में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कुल 2523 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। खड़का बसंत दक्षिणी गांव में 521 कन्याओं ने दुर्गा मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली। यात्रा बजरंग चौक, बैंक रोड और दक्षिणवारी टोला होते हुए खड़का महादेव मंदिर स्थित पोखर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरने के बाद कन्याएं कलश लेकर दुर्गा मंदिर लौटीं। वहीं, बनौल में 1251 और भाऊर में 751 कन्याओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया।खड़का यह भी पढ़ें- Saharsa News: परमीनिया में 551 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा बसंत में वर्ष 1984 से ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.