सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी,। बेलसंड प्रखंड के चंदौली गांव स्थित जागृत राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छह दिनों तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बधाई और सोहर की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे।कार्यक्रम का संचालन आशुतोष कुमार 'चंदू जी' की देखरेख में हुआ। आयोजन के अंतिम दिन श्रीकृष्ण जी के छठियार के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच अन्नकूट भोज के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडली के संजय पांडे, नरेंद्र निराला एवं प्रिंस कुमारी ने भगवान श्रीकृष्ण की बधाई और सोहर प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Mau News: 'गोकुल में बजत है बधाइयां, नंद के घर जन्मे कन्हैया' भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु ...