सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी के डुमहारपट्टी मिरदी मोड़ पर शुक्रवार को देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने राहगीर का झपटमारी कर मोबाइल छीन ली। फिर मिरदी गांव की ओर चल दिए। घटना से हतप्रभ राहगीर भकरोहिया गांव के विजय राय ने बताया कि वह भिट्ठा से पैदल अपने घर लौट रहे थे। पीछे से सपेलेंडर बाइक पर उजला व लाल टी शर्ट पहनकर बाइक से दो बदमाश पहुंचे और उसे रोक दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके ऊपरी जेब में रखा हुआ कीमती मोबाइल छीनकर मिरदी गांव की ओर भाग गए है। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...