Sitamarhi News: बथहना:प्रत्युष ने 615 अंक लाकर अर्जित की सफलता
सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: बथनाहा। मझौलिया गांव वार्ड नं 10 के निवासी प्रभात मिश्र व सुधा देवी के पुत्र प्रत्युष प्रभात ने 615 अंक लाकर नीट- परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रत्युष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रमेश मिश्रा, दादी निर्मला देवी व माता पिता को देते हुए कहा कि दादा-दादी का डॉक्टर बनने का सपना था। साथ ही प्रत्युष ने सफलता का श्रेय चाचा ई. पुरुषोत्तम आनंद व विवेक मिश्रा के मार्गदर्शन और सहयोग को भी याद किया। शुरू से ही मेधावी रहे प्रत्युष ने प्रारंभिक शिक्षा बथनाहा प्रखंड के मझौलिया पंचायत के योगिवाना गांव स्थित स्कूल से प्राप्त की थी। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: नीट 2026 में प्रथम प्रयास में सफलता का परचम, प्रत्यूष ने हासिल की ऑल इंडिया 15791वीं रैंकध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.