Sitamarhi News: बथनाहा में गन्ना क्रय केंद्र लगाएं: ईख आयुक्त
सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: बथनाहा। बथनाहा प्रखंड के मझौरा स्थित अपना खेत बगान फाउंडेशन के कृषि फॉर्म का भ्रमण शुक्रवार को बिहार के ईख आयुक्त अनिल कुमार झा (भा.प्र.से.) ने किया। वे वहां संचालित कृषि गतिविधियों एवं बिजनेस मॉडल की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आधुनिक कृषि पद्धतियों और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया।
किसानों से बातचीत इसके बाद वहां किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना, साथ ही उसके समाधान का आश्वासन दिया। ईख आयुक्त ने किसानों को गन्ना विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि हितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्नत तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग से गन्ना उत्पादन में वृद्धि संभव है। किसानों ने बथनाहा क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.