Sitamarhi News: बज्जिका कवि राम किशोर 'चकवा' सम्मानित
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। हाजीपुर में आयोजित कविवर प्रो. उमाकांत वर्मा जन्मशती समारोह-2026 में जिले के बज्जिका कवि राम किशोर सिंह 'चकवा' को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन 29 अगस्त को किया गया था। इसमें पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राज कुमार और बिहार महिला परिषद की सचिव चंदना सहाय मौजूद रहीं। समारोह में विभिन्न जिलों से पहुंचे कवि एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में न्यायमूर्ति राज कुमार ने राम किशोर सिंह 'चकवा' को मेडल, अंगवस्त्र एवं दो स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। चकवा को सम्मान मिलने की सूचना पर जिले के साहित्यकारों और शुभचिंतकों में हर्ष है। उन्होंने कवि को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- बाबू भगवती चरण वर्मा की जयंती पर जुटे साहित्यकार यह भी पढ़ें- डॉ ललित किशोर को मिला पंडित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.