Sitamarhi News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट 6 पर एफआईआर
सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: पुपरी। बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल महिला ने पुपरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रंजीत सहनी की पत्नी सुनीता देवी ने स्थानीय जयकिशोर सहनी, ललिता देवी, ज्योति कुमारी, बुलकी सहनी उर्फ कैलाश सहनी, रमेश सहनी एवं महेश सहनी को नामजद आरोपित बनाया है। दर्ज आवेदन में सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि 28 जून को उनके पुत्र वरुण कुमार को जयकिशोर सहनी ने मारपीट कर भगा दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.