सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: पुपरी। नानपुर थाना के गौरा गांव निवासी संजय कुमार साह ने पुपरी स्टेशन रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक पर बंधक में लिए गए जेवरात नही लौटने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में दिए गए आवेदन पर पुपरी थाने में एफआईआर की गई है। जिसमें हीरा पन्ना ज्वेलर्स के संचालक श्याम कुमार की पत्नी प्रतिमा देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। आवेदन में संजय ने बताया है कि वह 10 मार्च 2018 को हीरा पन्ना ज्वेलर्स में अंगूठी व चार जोड़ी टॉप्स 07 ग्राम सात सौ मिली सोना बंधक रखकर 11 हजार रुपए चार प्रतिशत सूद पर लिया था। कुछ दिनों बाद वह रुपए जमा देकर जेबर छुड़ाने पहुंचा तो साधारण ब्याज के बजाय चक्रवृद्धि ब्याज जोड़ने लगा है। जबकि सूद पर रुपए देने का अनुज्ञप्ति हीरा पन्ना ज्वेलर्स को नही है। 26 जून 26 को वकालतन नोटिस भेजा गया। जि...