सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: सुरसंड। भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर सोने के आभूषण समेत कीमती सामान चुरा लिया। घटना गुरुवार की रात सुमन झा के घर में हुई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्र के अवसर पर सुमन झा अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ के लिए पुराने घर में रह रहे थे। इसी दौरान उनके बंद घर को सुनसान पाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर लॉकर में रखे सोने के झुमके, दो मंगलसूत्र, अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए। वारदात के दौरान चोरों ने गोदरेज में रखे सामान को भी इधर-उधर बिखेर दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोरी की गतिविधियां कैद हुई हैं।फुटेज मे...