Sitamarhi News: फोर्टिफाइड चावल का वितरण रोकने की मांग
सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने डीएम को आवेदन देकर डुमरा एसएफसी गोदाम में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरण के लिए रखे गए फोर्टीफाइड चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चावल के वितरण पर तत्काल रोक लगाने, स्वतंत्र गुणवत्ता जांच कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में प्रखंड प्रमुख ने कहा है कि एक जुलाई को बीडीओ अभिषेक चंदन, पंचायत समिति सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एसएफसी गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फोर्टीफाइड चावल से दुर्गंध आ रही थी, चावल सड़ा-गला प्रतीत हो रहा था और उसमें बड़ी मात्रा में टूटे हुए दाने पाए गए। उनके अनुसार प्रथमदृष्टयां चावल निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं लगा। प्रखंड प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.