सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- Sitamarhi News: सुप्पी। थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी अच्छेलाल सहनी को आवासीय फूस के घरों में अलाव से आग लग गयी।अगलगी की घटना में फूस के घर में बांधे गये एक गाय आग से झुलस कर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।आग की धधकते ज्वाला को देखकर मौके पर ग्रामीण पहुंचकर आग को बुझाया गया। घटना की पुष्टि मुखिया किरण कुमारी ने की है। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित अच्छेलाल सहनी ने सुप्पी के अंचल अधिकारी को आवेदन पत्र देकर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। सीओ किशुन दयाल राय ने बताया कि घटना का स्थल जांच करा पीड़ित को सरकारी सहायता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...