सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। जिले में बिना फायर एनओसी और अग्निशमन सुरक्षा मानकों के संचालित होटल, रेस्टोरेंट एवं विवाह भवनों के खिलाफ अग्निशमन विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

अग्निशमन विभाग की चेतावनी जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमृतांशु ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन प्रतिष्ठानों ने एक सप्ताह के भीतर फायर एनओसी प्राप्त नहीं की और सुरक्षा मानकों को दुरुस्त नहीं किया, उन्हें सील कर दिया जाएगा। सदर अनुमंडल क्षेत्र के पुनौरा, डुमरा, बसवरिया समेत कई विवाह भवनों, होटलों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिजली के स्वीकृत लोड के अनुरूप वायरिंग, फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), अग्निशमन जल स्रोत, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और फायर एनओसी की गहन जांच क...