Sitamarhi News: फाइलेरिया नियंत्रण को दिया प्रशिक्षण
सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी रात्रि रक्त पट्ट संग्रह (नाइट ब्लड सर्वे) को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित करने के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव के नेतृत्व में हुआ। इसमें जिले के सभी 17 प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र से 36 प्रयोगशाला प्रावैधिकी और 36 सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान लैब कर्मियों को रक्त नमूना संग्रह की प्रक्रिया, स्लाइड तैयार करने, स्टेनिंग तथा फाइलेरिया के परजीवी की पहचान के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। वहीं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रात्रि रक्त पट्ट संग्रह की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों और जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित करने से जुड़े महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.