सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- Sitamarhi News: ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। लंबे समय से फरार रॉबिन हुड चोर के नाम से कुख्यात अपराधी मो. इरफान उर्फ उजाले के खिलाफ पुपरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गाढ़ा जोगिया निवासी अख्तर के पुत्र इरफान के घर की कुर्की-जब्ती की कार्यवाही की है। सूत्रों के मुताबिक मो. इरफान उर्फ उजाले पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था।इसके आलोक में तत्कालीन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के द्वारा पुपरी थाने में कांड संख्या 277/13 दर्ज कराई गई। इसके बाद से उजाले पुलिस की नजर में फरार है। गौरतलब है कि मो. इरफान उर्फ उजाले की पत्नी क्षेत्र 34 से गुलशन प्रवीण जिला परिषद सदस्य हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...