सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: पुपरी। फोरलेन 527 सी पर 19 अक्टूबर की शाम बाइक दुर्घटना में हुई युवक की मौत का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या कर घटना को सड़क हादसे का रूप देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कुसैल गांव निवासी सतो राय ने पुपरी थाने में हत्या की एफआईआर कराई है। उन्होंने पुत्र भोला उर्फ अमन कुमार की मौत के पीछे पूर्व में दी गई जान से मारने की धमकी को वजह बताते हुए पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस को दिए आवेदन में सतो राय ने बताया है कि उनके पुत्र भोला उर्फ अमन कुमार का जलालपुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग च...