Sitamarhi News: प्रेमी संग गई महिला ने अपहरण को बताया गलत
सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: पुपरी। प्रेमी संग दिल्ली गई महिला शुक्रवार को पुलिस सामने अपने अपहरण की बात को गलत बताया। पुपरी पुलिस ने तथाकथित अपहृता को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया। महिला ने बयान में बताया कि ससुराल में उससे मारपीट होती थी। इससे वह अपने मित्र संग दिल्ली गई थी। बयान होने पर पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुपरी थाने में प्राथमिकी देकर गांव के गुड्डू मंडल पर अपहरण का आरोप लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.