Sitamarhi News: प्रसव को आई महिला की मौत, हंगामा
सीतामढ़ी, जुलाई 19 -- Sitamarhi News: ताजपुर। रेफरल अस्पताल ताजपुर में प्रसव कराने पहुंची महिला की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी विनोद राय की पुत्री रितु कुमारी (24) के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में खूब हंगामा किया। उनका कहना था कि गलत इंजेक्शन देने के कारण मौत हुई है। वहीं, दोषी चिकित्सा कर्मी पर कार्रवाई करने एवं मृतका के आश्रित को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर सदर अस्पताल में लापरवाही: प्रसव के बाद अत्यधिक ब्लीडिंग से प्रसूता की मौत, हंगामापरिजनों का प्रतिरोध परिजनों का कहना था कि अस्पताल में रात में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे। आशा, ममता के भरोसे अस्पताल चल रहा था। अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.