सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- Sitamarhi News: पुपरी। सरस्वती विद्या मंदिर जनकपुररोड में विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व मुखिया राम सखा चौधरी, विभाग निरीक्षक रंजीत भारती, अध्यक्ष प्रो राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा, सचिव ह्रषिकेश चौधरी, एचएम प्रियंका प्रीति, संकुल प्रमुख अमरेश चौबे ने दीप प्रज्वलित कर प्रश्नमंच प्रतियोगिता को शुभारंभ किया। प्रश्नमंच संकुल प्रमुख सीतामढ़ी अनुज कुमार अकेला, एचएम मनोज मिश्र, दीनानाथ झा, दिलीप कुमार, अर्चना श्रीवास्तव, मेष नारायण पांडेय, विनीत मिश्र, अनिल कुमार, धरणिकांत सिंह, मनोज कुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता में भैया बहनों ने आत्म विश्वास व ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नगर सभापति ब्रजेश जालान, उप सभापति जयप्रकाश व ईओ केशव गोयल ने सफल प्रतिभागियों को स...