Sitamarhi News: प्रशासन अलर्ट, परिहार व सोनबरसा में फ्लैग मार्च
सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर सीतामढ़ी सदर एसडीओ आनंद कुमार व एएसपी सह सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद की संयुक्त अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में परिहार प्रखंड के बराही और बेला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील की गई। वहीं, परिहार और सोनबरसा प्रखंडों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.