सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- सीतामढ़ी में स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण पद रिक्त Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की कमी से जूझ रही है। सिविल सर्जन से लेकर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तक के पद खाली बताए जा रहे हैं। सदर अस्पताल के अधीक्षक और उपाधीक्षक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नियमित पदाधिकारी नहीं हैं। जिला स्वास्थ्य समिति में भी कई प्रमुख पद रिक्त रहने से स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभार के सहारे चल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी, योजनाओं के क्रियान्वयन और अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली रहने की बात सामने आ रही है। अधिकारियो...