सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: ​सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान के तहत संचालित विकास कार्यों एवं अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं के चयन, पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि, आधारभूत संरचनाओं के कायाकल्प और तय समयसीमा के भीतर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। ​बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में यह विशेष अभियान 17 सितंबर 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्राथमिकता के आधार पर 15-15 जनोपयोगी योजनाओं का चयन किया जा रहा है。

विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना प्राथमिकता ​विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना प्राथमिकता: अभियान के तहत शिक्षा और आईसीडीएस (बाल विकास) के आपसी समन्वय पर जोर द...