Sitamarhi News: प्रतिमा हटाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध
सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: बेलसंड। न्यायालय के आदेश पर रविवार को भंडारी बाजार के निकट स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा हटाने एवं मंदिर को ध्वस्त करने पहुंची प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर जुट गए तथा प्रतिमा हटाने का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने इसे अपनी धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई रोकने की मांग की। बढ़ते विरोध और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक टीम को फिलहाल बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। अंचल अधिकारी अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्रवाई स्थगित की गई है तथा दो-तीन दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.