Sitamarhi News: प्रखंड व अंचल में किसान पार्टी का धरना
सीतामढ़ी, अक्टूबर 10 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। बोखड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को किसान पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग उठाई गई। धरना को संबोधित करते हुए डॉ. महेश कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उनके कार्यों का नियमानुसार और समय पर निष्पादन सुनिश्चित हो, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़े। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लालगंज में ज्वलंत समस्याओं को लेकर भाकपा-माले का धरना प्रदर्शन प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.