Sitamarhi News: प्रखंडों में कंट्राेल रूम स्थापित कर नल जल योजना चालू रखें : डीएम
सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: ज्ञान रंजन सीतामढ़ी। कम वर्षापात के कारण संभावित जल संकट की आशंका को देखते शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श सभा कक्ष में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (पीएचईडी) द्वारा संचालित पेयजलापूर्ति योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जल आपूर्ति की समीक्षा जिलाधिकारी रिची पांडेय ने जिले में पेयजल की उपलब्धता, "हर घर नल का जल" योजना की स्थिति, भू-जल स्तर में गिरावट तथा वैकल्पिक जलापूर्ति व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के किसी भी गांव या टोले में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
कंट्रोल रूम की स्थापना उन्होंने प्रत्येक प्रखंड एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.