Sitamarhi News: पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: सुरसंड। विशेष अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को सुरसंड उप डाकघर परिसर में डाक चौपाल एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीतामढ़ी मंडल के डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान डाक परिसर में पौधरोपण कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक ने उपस्थित ग्रामीण डाक सेवकों को विशेष अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शत-प्रतिशत शिकायत निवारण, कार्यालय परिसर की स्वच्छता और कार्यप्रणाली को सरल बनाने पर जोर दिया। डाक चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी डाक संबंधी समस्याएं सुनी गईं तथा कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.