सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड क्षेत्र के मधकौल गांव में स्कूल के पास पोखर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान सोनबरसा क्षेत्र के चिलरी गांव निवासी सुरेश पासवान के 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। वह फल व्यवसायी था। युवक के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक 9 अक्तूबर की शाम को अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोखर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं प्रारंभिक छानबीन के आधार पर दो को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई अव...