सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: बथनाहा। क्षेत्र के रुपौली रूपहरा गांव में पोखर में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी पप्पू यादव के पुत्र हिमांशु उर्फ बादल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु शनिवार की शाम शौच के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पोखर में डूबने से मौत होने की जानकारी मिली।बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर बथनाहा थाना में तैनात एसआई श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया। मासूम की मौत से परिवार के सदस्यों का रो...