सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- Sitamarhi News: सुरसंड। थाना क्षेत्र के परसा गांव में शनिवार को पोखर में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या आठ निवासी इंद्रजीत कुमार के नौ वर्षीय पुत्र दीनानाथ कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार दीनानाथ अपने चार-पांच साथियों के साथ गांव स्थित मदन जी पोखर में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं जानने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोखर में छलांग लगाकर बालक को बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत ...