सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। डुमरा के पड़री गांव में करीब 11 करोड़ की लागत से निर्मित पैरामेडिकल कॉलेज का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पटना से वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। कॉलेज के शुरू होने से जिले के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे।बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) द्वारा निर्मित इस संस्थान में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था की गई है। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह को लेकर कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वीजीएम युगेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- आज ...