Sitamarhi News: पेट्रोल पंप मालिक की मां से दिनदहाड़े सोने की चूड़ी ठगी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के मुख्य बाजार स्थित गुदरी बाजार के समीप मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े ठगी की घटना को अंजाम दिया। प्रभास पेट्रोल पंप के मालिक की मां को झांसे में लेकर उनके हाथ से सोने की चूड़ी लेकर बदमाश फरार हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, ठगी गई चूड़ी की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, बदमाश ने चूड़ी नापने के बहाने महिला को अपनी बातों में उलझाया। इसी दौरान मौका पाकर वह उनके हाथ से सोने की चूड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पुत्र प्रभास कुमार ने नगर थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.