सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के रामपदार्थ नगर, चक महिला वार्ड नंबर 16 से गुरुवार शाम एक 10 वर्षीय बच्चे के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चा चौक स्थित दुकान से पेंसिल खरीदने गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बच्चे के पिता ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। लापता बच्चे की पहचान प्रवीण कुमार गुप्ता के पुत्र अंकित कुमार उर्फ अनमोल के रूप में हुई है। पिता के अनुसार, गुरुवार शाम अंकित चौक पर स्थित दुकान से पेंसिल खरीदने के लिए निकला था। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। काफी प्...