Sitamarhi News: पेंशन योजना की धीमी प्रगति पर उठे सवाल
सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- Sitamarhi News: परसौनी। प्रखंड क्षेत्र में सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वृद्धा एवं विधवा पेंशन के लाभुकों को भुगतान और आवेदन प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण दर्जनों लोग प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं। लाभुकों का आरोप है कि कागजातों में छोटी-छोटी त्रुटियां बताकर सुधार कराने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। मंगलवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने आमजन की समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ महेशचंद्र से मुलाकात की। उन्होंने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और राशन वितरण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। इस पर बीडीओ ने पेंशन योजनाओं से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.