Sitamarhi News: पेंडिंग रिजल्ट में सुधार को नहीं जाना होगा काॅलेज
सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- Sitamarhi News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पेंडिंग सुधार के लिए अब छात्रों को कॉलेज नहीं जाना होगा। वह घर बैठे अपने आवेदन विवि तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए आईटी सेल की तरफ से एक वेबसाइट तैयार की जा रही है। इस पोर्टल पर छात्र अपना आवेदन अपलोड कर देंगे और वह सीधे टेबुलेटर तक पहुंच जाएगा। वेबसाइट को लांच करने के लिए पिछले दिनों विवि के अधिकारियों की बैठक भी हुई थी। आवेदन मिलने के बाद टेबुलेटर रिजल्ट का मिलान कर उसे ठीक कर देगा। पेंडिंग ठीक हो जाने पर छात्र को भी इसकी सूचना ईमेल से दे दी जाएगी। बीआरएबीयू के एक अधिकारी ने बताया कि इस पोर्टल के शुरू हो जाने से छात्र घर बैठे ही अपना पेंडिंग रिजल्ट ठीक करा सकेंगे। अब तक उन्हें इसके लिए विवि और कॉलेजों के चक्कर लगाने पड़ते थे।
पेंडिंग सुधार के लिए कॉलेजों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.